Durga Puja Special Trains: 2 अक्टूबर से चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; पुरी, पटना और तिरुवनंतपुरम के लिए बढ़ीं सुविधाएं
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा के लिए 2 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, जो खड़गपुर मंडल से गुजरेंगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 02 अक्टूबर से लेकर 03 नवंबर के बीच तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है।
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें घोषित कीं।
ये ट्रेनें 2 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक चलेंगी।
पुरी, तिरुवनंतपुरम, पटना के लिए विशेष सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दुर्गा पूजा पर अपने पैतृक गांव जाने वाले रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने बड़ा कदम उठाया है।
रेलवे ने 02 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 के बीच 3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की आधिकारिक घोषणा की है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें खड़गपुर रेल मंडल से होकर गुजरेंगी।
हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से फिलहाल चक्रधरपुर रेल मंडल होकर चलने वाली एक भी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है।
त्योहारों के मद्देनजर चक्रधरपुर मंडल से दिल्ली, मुंबई, गुजरात, हावड़ा और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली नियमित लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से ही लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जल्द ही चक्रधरपुर मंडल के यात्रियों के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान करेगा।
पूजा स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत समय-सारणी व ठहराव
1. पुरी–संतरागाछी–पुरी पूजा स्पेशल (08405 / 08406)
- ट्रेन नंबर 08405 (पुरी से संतरागाछी): 05 से 26 अक्टूबर के बीच प्रत्येक सोमवार शाम 05:45 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 03:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 08406 (संतरागाछी से पुरी): 06 से 27 अक्टूबर के बीच प्रत्येक मंगलवार सुबह 08:45 बजे संतरागाछी से रवाना होकर उसी दिन शाम 07:00 बजे पुरी पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: बालेश्वर, रूपसा, जलेश्वर, बेलदा और खड़गपुर।
2. तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल (06081 / 06082)
- ट्रेन नंबर 06081 (तिरुवनंतपुरम से संतरागाछी): 02 से 30 अक्टूबर के बीच हर शुक्रवार दोपहर 02:15 बजे खुलकर तीसरे दिन दोपहर 01:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 06082 (संतरागाछी से तिरुवनंतपुरम): 05 अक्टूबर से 02 नवंबर के बीच हर सोमवार दोपहर 02:15 बजे संतरागाछी से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 09:55 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: बालेश्वर और खड़गपुर।
3. एर्नाकुलम–पटना–एर्नाकुलम पूजा स्पेशल (06085 / 06086)
- ट्रेन नंबर 06085 (एर्नाकुलम से पटना): 02 से 30 अक्टूबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार रात 09:30 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और चौथे दिन सुबह 03:30 बजे पटना पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 06086 (पटना से एर्नाकुलम): 06 अक्टूबर से 03 नवंबर के बीच हर मंगलवार रात 12:10 बजे पटना से खुलकर तीसरे दिन सुबह 10:45 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: बालेश्वर, खड़गपुर और अंदुल।
