चित्रांकन प्रतियोगिता के जूनियर में सीता व सीनियर में नीतिमा अव्वल
संवाद सहयोगी चाईबासा भारतीय जननाट्य संघ इप्टा द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : भारतीय जननाट्य संघ इप्टा द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर एवं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर अरुण कुमार ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने प्राणों की न्योछावर कर दिए। हम अपने को देश प्रेमी कह सकते हैं लेकिन अपने देश के प्रति वीर शहीदों के जैसा सोच नहीं रख सकते हैं। देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने अमर शहीदों के वीर गाथा को विस्तार से बताया। इस दौरान शहर के स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर स्तर पर प्रथम सीता कुंकल एसपीजी मिशन बालिका मवि, द्वितीय कंचन कुमारी नगरपालिका बंगला मवि व तृतीय पूजा मछूआ मवि नीमडीह को मिला। सांत्वना पुरस्कार में सूर्यांश कुमार कश्यप, आशा एक्का, धैर्य अग्रवाल, महेन्द्र लोहरा, जूही कुमारी। सीनियर में प्रथम नीतिमा बिरुवा, द्वितीय आरती तियु दोनों नगरपालिका बंगला मवि एवं तृतीय पाखी स्निग्धा डीएवी चाईबासा रहे। वहीं सांत्वना पुरस्कार सुमित मछुवा व शरद तियु को दिया गया। इस मौके पर तरुण मुहम्मद, रतन डे, शीतल सुगन्धिनी बागे, राज किशोर साहू, श्यामल दास, कैसर परवेज, संजय चौधरी, तारा चंद शर्मा, पूजा गोप, सुमन गोप, बासु मछुआ, प्रभाकर तिवारी, विनय पाठक, परवेज आलम, राजू प्रजापति, मौसम राम, चमरु कारवा, चम्पा घुई, शिव शंकर राम, राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।