पांच को काटने पर आक्रोशित लोगों ने पागल कुत्ते को मार डाला
संसू, जैंतगढ़ : पश्चिम सिंहभूम जिले में इन दिनों कुत्तों ने आतंक मचा रखा है।
संसू, जैंतगढ़ : पश्चिम सिंहभूम जिले में इन दिनों कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। अक्टूबर माह में विभिन्न प्रखंडों में कुत्तों ने अब तक सात लोगों को काटा हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है। जैंतगढ़ में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को अपना निशाना बनाया है। सभी जैंतगढ़ के मकडीयासाही के निवासी हैं। जिसमें फोगडी नायक, बूढ़ा नायक सीता का¨लदी, रमेश का¨लदी व रेखा का¨लदी शामिल हैं। सभी का इलाज चांपुआ अस्पताल में चल रहा है। इधर, एक ही दिन में पांच को पागल कुत्ते द्वारा काटे जाने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने इस पागल कुत्ते को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।
इससे पहले 14 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे आनंदपुर प्रखंड के आनंदपुर कुम्हार टोली निवासी 99 वर्षीय वृद्धा बाती देवी का एक पागल कुत्ते ने उनका मुंह नोच लिया। उन्हें गंभीरावस्था में ओडिशा के राउरकेला में भर्ती कराया गया था। 13 अक्टूबर को मनोहपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में पाथरबासा गांव की 12 वर्षीय गायत्री नायक को कुत्ते ने काट लिया था।