पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जॉन मिरन समर्थकों के बीच हाथपाई
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और ऑल इंडिया झारखंड जनरल कामगार यूनियन के सदस्यों के बीच हाथापाई हुई।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : ऑल इंडिया झारखंड जनरल कामगार यूनियन के सदस्य गुरुवार को जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में पंपलेट बाट रहे थे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस बात की जानकारी होने पर जय भारत समानता पार्टी (जभासपा) के कार्यकर्ताओं ने बिना साक्ष्य पार्टी अध्यक्ष मधु कोड़ा को बदनाम करने
के उद्देश्य से पंपलेट बाटने का
विरोध किया। इस बात को लेकर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा समर्थक और कोड़ा समर्थक के बीच हाथापाई व धक्का मुक्की हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मधु कोड़ा समर्थकों के साथ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रभात कुमार रंजन को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की माग की। एसडीपीओ प्रभात कुमार रंजन ने कहा कि लिखित शिकायत दीजिए, अविलंब कार्रवाई होगी। मामले की जाच स्वंय करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के शिकायत दर्ज कराने के बाद यूनियन नेता मार्नंसह तिरिया ने भी थाने में मधु कोड़ा समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बगैर सबूत के हम पर आरोप लगाया: कोड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि 20 वर्ष की राजनीतिक कॅरियर में हमारी पार्टी चंदा चकोरी के चक्कर में नहीं रही। किसी भी राजनीतिक दल के लोगों के साथ मतभेद नहीं हुआ, लेकिन ये लोग राजनीति केवल चंदाखोरी के लिए करते हैं। बगैर सबूत के हम पर आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो रंगदारी करते हुए मारपीट की।