ढीपासाई विवाद: मुहल्ले का नाम बदलने की कोशिश पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज, पुलिस की मौजूदगी में हटा बोर्ड
जगन्नाथपुर के ढीपासाई टोला में 'महफूज कॉलोनी' बोर्ड लगाने पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि बिना ...और पढ़ें

जगन्नाथपुर में ‘महफूज कॉलोनी’ के बोर्ड पर हुुआ हंगामा।
HighLights
ढीपासाई टोला में 'महफूज कॉलोनी' बोर्ड पर विवाद।
ग्रामीणों ने नाम बदलने का कड़ा विरोध किया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवादित बोर्ड हटाया।
जागरण संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत ढीपासाई टोला में एक घर के बाहर ‘महफूज कॉलोनी’ नामक बोर्ड लगाने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि क्षेत्र का नाम वर्षों से ढीपासाई है और किसी व्यक्तिगत स्तर पर नया नामकरण करना आपसी सौहार्द को बिगाड़ सकता है।
दो घंटे तक चली तीखी बहस
प्रशासनिक रुख और नियम
15 जनवरी को होगी बैठक
इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए अंचल कार्यालय में 15 जनवरी को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों और ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बैठक में आपसी सहमति से विवाद को पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा।
