Move to Jagran APP

मानकी-मुंडा संघ ने की ईचा-खरकई बांध परियोजना रद करने की मांग

मानकी-मुंडा संघ कोल्हान-पोड़ाहाट केंदीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस दौरान संघ ने ईच-खरकई बांध परियोजना को रद करने की मांग की। मानकी-मुंडा संघ ने बताया कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री से ईचा-खरकई बांध परियोजना को रद करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:21 AM (IST)
मानकी-मुंडा संघ ने की ईचा-खरकई बांध परियोजना रद करने की मांग
मानकी-मुंडा संघ ने की ईचा-खरकई बांध परियोजना रद करने की मांग

जासं, चाईबासा : मानकी-मुंडा संघ कोल्हान-पोड़ाहाट केंदीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस दौरान संघ ने ईच-खरकई बांध परियोजना को रद करने की मांग की। मानकी-मुंडा संघ ने बताया कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री से ईचा-खरकई बांध परियोजना को रद करने की मांग की है। साथ ही जनजातीय परामर्शदात्री परिषद का अध्यक्ष आदिवासी समुदाय से बनाने को कहा है। संघ के प्रताप सिंह कालुंडिया ने कहा कि कोई भी राज्यादेश जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के सहमति के बाद ही जारी हो। कोल्हान-पोड़ाहाट में मुंडा और मानकी के हुकुकनामा के अनुसार गांव की जमीन मुंडा-मानकी एवं रैयती की है। इस प्रकार गांव व समाज की जमीन किसी अन्य खाते में नहीं जा सकती। कोल्हान में लैंड बैंक संबंधी सभी आदेश अवैध है और उनकी भू-राजस्व वसूली न्यायिक, परती भूमि बंदोबस्ती एवं विकास का पारंपिरक अधिकार को बहाल रखने की भी मांग की गयी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.