उपायुक्त से जर्जर पेड़ हटवाने की मांग
संस, चाईबासा : ांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने उपायुक्त से सदर बाजार में स्व. शम्भू नाथ केडिया के मकान के बगल में स्थित एक जर्जर काफी पुराना विशालकाय नीम के पेड़ को हटवाने की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 05:54 PM (IST)
संस, चाईबासा : कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने उपायुक्त से सदर बाजार में स्व. शम्भू नाथ केडिया के मकान के बगल में स्थित एक जर्जर काफी पुराना विशालकाय नीम के पेड़ को हटवाने की मांग की है। त्रिशानु ने कहा कि पेड़ के कभी भी पूरी तरह अचानक सड़क पर गिरकर जान- माल की क्षति पहुंचाने की संभावना है। गत दिनों इसकी टहनी टूट कर सड़क पर गिर गयी थी परंतु सड़क सन्नाटा रहने के कारण किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। इस पेड़ को हटाना आवश्यक है क्योंकि यह सदर बाजार की अत्यंत व्यस्त सड़क है। इस जर्जर पेड़ के कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें