Move to Jagran APP

रेलवे लाइन के पास युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

शव देखने से हत्या की आशंका हो रही है। एक आंख को फोड़ दिया गया है। जबकि शरीर में जख्म है। इधर सूचना मिलने से धर्मसाई के ग्रामीण मनीष मुंडा की शव को घटनास्थल से रात को ही उठकर उसके गांव ले गए।

By Dinesh SharmaEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 05 Nov 2022 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 06:15 PM (IST)
रेलवे लाइन के पास युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
रेलवे लाइन के पास युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र, सोनुवा : शुक्रवार की रात करीबन 10 बजे सोनुवा प्रखंड के बैधमारा रेलवे लाइन के पास चक्रधरपुर के धर्मसाई निवासी मुचाराय मुंडा के 27 वर्षीय पुत्र मनीष मुंडा उर्फ मानकी मुंडा का शव मिला था। शव देखने से हत्या की आशंका हो रही है। एक आंख को फोड़ दिया गया है। जबकि शरीर में जख्म है। इधर, सूचना मिलने से धर्मसाई के ग्रामीण मनीष मुंडा की शव को घटनास्थल से रात को ही उठकर उसके गांव ले गए।

loksabha election banner

वहीं शनिवार की सुबह उसकी अंतिम संस्कार करने का तैयारी कर रहे थे। लेकिन सोनुवा और चक्रधरपुर थाना पुलिस की हस्तक्षेप के बाद शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक मनीष मुंडा का विवाह एक साल पहले सोनुवा प्रखंड के बैधमारा गांव की प्रिया मुंडा से हुआ था। विवाह होने के बाद मनीष मुंडा चक्रधरपुर शहर के भलियाकुदर में रहता था तथा मजदूरी का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी प्रिया मुंडा को सिलाई का काम करती है।

वह मनोहरपुर में सिलाई सेंटर चलाती थी। दोनों पति पत्नी में बनता नहीं था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। दीपावली के बाद झगड़ा ज्यादा बढ़ गया था। मनीष मुंडा ससुराल बैधमारा में भी जाकर झगड़ा किया था। वहीं शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने मनीष मुंडा के घर वालों रात 10 बजे सूचना दी कि बैधमारा रेल लाइन के पास मनीष का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही धर्मसाई के ग्रामीण बैधमारा पहुंचे और शव को उठाकर गांव ले आए। शनिवार की सुबह दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप पर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इधर, सोनुवा पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मनीष मुंडा की हत्या की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.