आरईओ एई श्रवण कुमार सेवानिवृत्त, दी विदाई
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मंगलवार को ग्रामीण कार्य विकास विभाग के सहायक अभियंता श्रवण
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मंगलवार को ग्रामीण कार्य विकास विभाग के सहायक अभियंता श्रवण कुमार शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। आरईओ के एसडीओ श्रवण कुमार शर्मा ने 15 जून 2013 को चक्रधरपुर में सहायक अभियंता का प्रभार लिया। जिसके बाद 31 जनवरी 2018 को उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी। हालांकि एक दिन पूर्व ही उन्हें सेवानिवृत्ति विदाई दी गई। क्योंकि 31 जनवरी को रविदास जयंती होने के कारण सरकारी अवकाश है। इस अवसर पर आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता रामेश्वर साह ने सेवानिवृत्त सहायक अभियंता श्रद्धा शर्मा को फूलमाला एवं गुलदस्ता भेंट किया। मौके पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कमी विभाग को खलेगी। उन्होंने चक्रधरपुर में रहकर सारे इलाकों को जानने एवं काम को जिम्मेदारी के साथ निपटाया। उनकी दीघार्यु एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की। मौके पर सेवानिवृत्त सहायक अभियंता श्रवण शर्मा ने भी संबोधित में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होने की बात कही। आगे भी विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंताओं की मदद करते रहेंगे। मौके पर आरईओ के लेखापाल सूर्यवंश पाण्डेय, मनोहरपुर एसडीओ अशोक कुमार, जेई हरिनंदन रजक, अशोक कुमार, संजय सिन्हा, संचित कश्यप, गणेश प्रसाद ¨सह, ¨मटू मिश्रा, शशि कुमार, सुरेश प्रसाद, संजय मिश्रा, पप्पू साव, पंकज शर्मा समेत काफी संख्या में संवेदक व कर्मी मौजूद रहे।