Move to Jagran APP

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

नोवामुंडी : नोवामुंडी भाजयुमो प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार शाम को तिरंगा यात्रा निकालकर

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 03:02 AM (IST)
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

नोवामुंडी : नोवामुंडी भाजयुमो प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार शाम को तिरंगा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया। भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष आनंद गोप के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा डीबीसी चौक से शुरू की गई। मौके पर भाजयुमो समर्थक सबसे पहले डीबीसी चौक पर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर जमा हुए। वहां से बाइक पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष करते हुए मुख्य सड़क पर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा नोवामुंडी डीबीसी से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए संग्रामसाई, मुख्य सड़क चौक, कुम्हार टोला, कोल्हान हाटिंग, तोड़ेतोपा पेट्रोल पंप होकर लौट गई। मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष बिपिन पुरती, मंडल अध्यक्ष अशोक पान, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष धीरज ¨सह, बंगाली प्रधान, राजा तिर्की, ब्रजमोहन बोदरा, बाबूलाल माझी, बजरंगी रजक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.