डीडीसी बने बच्चों के दोस्त, पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
तांतनगर प्रखंड के उकुगुटू मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के बीच शिक्षक के रुप में उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन नजर आये।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के उकुगुटू मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के बीच शिक्षक के रुप में उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन नजर आये। उन्होंने बच्चों को एक शिक्षक के रूप में पढ़ाया तथा उनसे सवाल-जवाब भी किये जिनका जवाब बच्चों ने बेहद उत्सुकता से दिया। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार में बनी भिन्न-भिन्न तस्वीरों के बारे में डीडीसी ने बच्चों से पूछा जिसका भी काफी सटीक जवाब बच्चों के द्वारा दिया गया। उन्होंने बच्चों से कई प्रकार के मौलिक सवाल पूछे और बच्चों ने जो जवाब दिया उस पर काफी प्रसन्नता जताई। डीडीसी ने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जा रहे भोजन की भी जांच किये। जहां खाना बनाया जाता है वहां काफी साफ-सफाई देखी गई तथा बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जांच किये। रसोई में अंदर पहुंच कर खाना बनने वाले बर्तन को हटा कर भी जांच किये। जिसमें भोजन अच्छा बनाते हुए पाया। उन्होंने सेविका को निर्देश दिया कि बच्चों की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। एक गीले कपड़े की मदद से बच्चों का चेहरा भी पोछा जाए तथा बच्चों को सफाई के बारे में जानकारी भी दें।