सोना नदी को साफ करने को चला अभियान
संवाद सूत्र, बड़बिल : टाटा स्टील की जोड़ा खान इकाई, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल और अखिल विश्व
संवाद सूत्र, बड़बिल : टाटा स्टील की जोड़ा खान इकाई, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल और अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जोड़ा नगर के बीचोबीच बहने वाली सोना नदी को गंदगी से मुक्ति एवं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया। मौके पर सभी ने नदी की साफ-सफाई की। इसमें टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी एमआर रथ, अनिल प्रसाद, पंकज कुमार अखिल विश्व गायत्री परिवार की जोड़ा शाखा के आशीष राउत, पिन्टू ¨सह, चंदन गुप्ता, रामचंद्र मुंडा, शकुंतला नायक, पद्मिनी पात्रा, शैल पात्रा, जोड़ा नपा के पार्षद सहित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के तीन सौ से अधिक लोगों ने योगदान दिया। वहीं, जोड़ा वैली क्लब में आयोजित कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा जल संरक्षण एवं सचेतनता पर एक नाटक का मंचन किया गया।