एसडीओ ने किया प्रज्ञा केंद्र का निरीक्षण
जगन्नाथपुर : अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद ने बुधवार को पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केन्द्र का निर
जगन्नाथपुर : अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद ने बुधवार को पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केन्द्र का निरीक्षण किया। इसमें सर्वप्रथम संचालक राजेन साहनी की उपस्थिति में एसडीओ अहमद ने प्रज्ञा केन्द्र की स्थिति को जाना। उन्होंने आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिए विद्यार्थियों की परेशानी को देखते समय पर प्रमाण पत्र निर्गत कर देने की बात कही। साथ ही प्रमाण नामांकन पंजी की भी जांच की। जिस पर कार्य सही से किए जाने पर अहमद संतुष्ट हुए। अहमद ने कहा कि किसी तरह की कार्य लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कर्रवाई की जाएगी। मौके पर अगस्त माह के कार्य को भी उन्होंने देखा। इस दौरान प्रज्ञा केंद्र के संचालन में होने वाली समस्याओं से भी अवगत हुए।