विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्णव' का खतरा: हावड़ा-जगदलपुर समेत 12 ट्रेनें रद; यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:40 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्णव' के खतरे को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच विभिन्न तिथियों में चलने वाली 12 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद कर दिया है।

रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच विभिन्न तिथियों में चलने वाली 12 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद कर दिया है।

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 12 ट्रेनें रद कीं।

  2. यात्री यात्रा से पहले जानकारी अवश्य जांचें।

जासं, चक्रधरपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्णव' के संभावित खतरे और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। 
 
रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच विभिन्न तिथियों में चलने वाली 12 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद कर दिया है, जबकि दो ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है।
 
रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और ठहराव की पूरी जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा (139), नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), IRCTC वेबसाइट या नजदीकी रेलवे काउंटर से अवश्य प्राप्त कर लें।
 

रद की गई प्रमुख ट्रेनें 

  • 18005 हावड़ा - जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस: 27 से 30 अक्टूबर तक रद।
  • 18006 जगदलपुर - हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस: 28 से 31 अक्टूबर तक रद।
  • 18107 राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद।
  • 18108 जगदलपुर - राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रद।
  • 18515 विशाखपट्टणम - किरंडुल एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद।
  • 18516 किरंडुल - विशाखपट्टणम एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद।
  • 18512 विशाखपट्टणम - कोरापुट इंटरसिटी एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर को रद।
  • 18511 कोरापुट - विशाखपट्टणम इंटरसिटी एक्सप्रेस: 31 अक्टूबर को रद।
 
इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें (संख्या 58538, 58537, 58501 और 58502) भी 27 से 30 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में रद रहेंगी।
 

शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें 

  • 18447 भुवनेश्वर - जगदलपुर हीराखण्ड एक्सप्रेस: 27 से 30 अक्टूबर तक यह ट्रेन केवल रायगढ़ तक ही संचालित होगी।
  • 18448 जगदलपुर - भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 27 से 31 अक्टूबर तक यह ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय रायगढ़ से ही प्रस्थान करेगी।