विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 23 ट्रेनें रद, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:14 PM (IST)

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के कारण विशाखापत्तनम रेल मंडल में भारी जलभराव हुआ है, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

सुरक्षा के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 23 ट्रेनें 30 अक्टूबर को रद्द कर दी गई हैं, यात्रियों को स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 23 ट्रेनें 30 अक्टूबर को रद्द कर दी गई हैं, यात्रियों को स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से रेल पटरियों पर भारी जलभराव।

  2. चक्रधरपुर रेल मंडल की 23 ट्रेनें 30 अक्टूबर को रद्द।

  3. यात्रियों को रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के कारण विशाखापत्तनम रेल मंडल के इच्छापुरम और झाडुपूडि स्टेशनों के बीच पटरियों पर भारी जलभराव हो गया है। 

 
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने गुरुवार दोपहर 1:20 बजे से अप और डाउन, दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।
 
जलभराव का असर दक्षिण पूर्व रेलवे से खुलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 30 अक्टूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 23 प्रमुख ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।
 

रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची 

30 अक्टूबर को रद ट्रेनें 

  • 68025/68026 चक्रधरपुर - राउरकेला - चक्रधरपुर सारंडा मेमू
  • 18113/18114 टाटानगर - बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस
  • 18601/18602 टाटानगर - हटिया - टाटानगर एक्सप्रेस
  • 68043/68044 टाटानगर - राउरकेला - टाटानगर मेमू
  • 68013/68014 खड़गपुर - टाटानगर - खड़गपुर मेमू
  • 68055/68056 आसनसोल - टाटानगर - आसनसोल मेमू
  • 68033/68034/68031/68032 झारसुगुड़ा - सम्बलपुर - झारसुगुड़ा मेमू
  • 18118 गुणुपूर - राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस
  • 68023/68024 झाड़ग्राम - पुरुलिया - झाड़ग्राम मेमू
  • 18005 हावड़ा - जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस
 

बहु-दिवसीय रद ट्रेनें 

  • 18006 जगदलपुर - हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस: 30 और 31 अक्टूबर
  • 18107 राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक
  • 18108 जगदलपुर - राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक
 

यात्रियों के लिए रेलवे की एडवाइजरी 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और ठहराव की सही स्थिति जान लें। 
 
इसके लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139, राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।