क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ संबंध हिद मजदूर सभा कमेटी गठित
गुवा के बोकना पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कारो नदी के तट पर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ संबंध हिद मजदूर सभा का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन बुधवार को किया गया।
संवाद सूत्र, गुवा : गुवा के बोकना पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कारो नदी के तट पर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ संबंध हिद मजदूर सभा का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर सरायकेला, खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से जादूगोड़ा, मुसाबनी, चिड़िया ओर माइंस, बोलानी, किरीबुरू, बरसुवा एवं गुवा से यूनियन के लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के तत्वावधान कोल्हान प्रमंडल के इस मिलन समारोह में एक बैठक कर संघ को मजबूत करने के साथ-साथ नए जगहों पर संघ को स्थापित कर मजदूर हितों के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का गठन आरसी प्रधान की अध्यक्षता में की गई। इसमें सरायकेला- खरसावां से योगेंद्र हेंब्रम को अध्यक्ष बनाया गया। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मूसाबनी से भावेश पात्रा को अध्यक्ष बनाया गया। चिड़िया ओर माइंस से रवि लकड़ा को अध्यक्ष बनाया गया। बोलानी से शरद चंद्र खटवार को अध्यक्ष बनाया गया। किरीबुरू से एनके नायक को अध्यक्ष बनाया गया। बरसुवा से राकेश कुमार बेहरा को अध्यक्ष बनाया गया। गुवा से मुंडा विक्रम चाम्पिया को अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर बलबीर करुआ ( सचिव गुवा), सुकु मुर्मू, लालबाबू गौस्वामी, मंगल दास, बसंत दास, जोगेंद्र हेम्ब्रम, श्याम महतो, भावेश दास, अशोक दास, पर्तिम पुरती, सोमा महतो, शंकर दास, निरंजन, पुथल बलराम केसरी सहित काफी संख्या में यूनियन के लोग मौजूद थे।