Move to Jagran APP

लिटिल रेनबो प्ले स्कूल के बच्चों की मनमोहक अदा पर सभी हुए फिदा

संवाद सहयोगी चाईबासा गांधी टोला स्थित लिटिल रेनबो प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ग

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:03 PM (IST)
लिटिल रेनबो प्ले स्कूल के बच्चों की मनमोहक अदा पर सभी हुए फिदा
लिटिल रेनबो प्ले स्कूल के बच्चों की मनमोहक अदा पर सभी हुए फिदा

संवाद सहयोगी, चाईबासा : गांधी टोला स्थित लिटिल रेनबो प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य नीमा गुप्ता ने विद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों का विवरण दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लिटिल रेनबो ग्रुप की चेयरमैन रेणुबाला गुप्ता तथा गेस्ट के रूप में कुमार अभिषेक और नेहा गुप्ता उपस्थिति थे। मौके पर विद्यालय में बच्चों की विशेष उपलब्धियों पर पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया गया।। कार्यक्रम में बच्चों ने कई मनमोहक डांस प्रस्तुत किए। लिटिल रेनबो डांस क्लास के स्टूडेंट्स ने गणेश वंदना में सभी का मन मोह लिया। स्टूडेंट ऑफ द इयर नंदनी मुर्मू रही। एक्टिव मातृ मुनमुन अग्रवाल, क्रिएटिव मातृ प्रीति वर्मा, बेस्ट टिफिन के लिए अलीशा चिरानीय, गेस्ट टीचर में श्वेता नारेडी, रंगोली कॉम्पिटेटिव में रोमा बुलू गोप, क्राफ्ट में प्रीति वर्मा, ब‌र्ड्स डे और बटरफ्लाई डे में तृषा सिंह, फ्लावर डे आद्या शर्मा, फ्रूट्स डे और यूनिवर्स डे में शिवन्या, घोस्ट डे अनिका गुप्ता, गॉड गॉडेस डे में नव्या वर्मा, डॉल डे कनक बुधिया तथा रनर आरव सिन्हा, मायरा यादव और काब्य बिरुवा विजेता रही। बेस्ट अटेंडेंस में अस्त राज, आज्ञाकारी स्टूडेंट विद्या टोप्पो, एंटरटेनर स्टूडेंट में सक्षम चिरानीय को अतिथि तथा प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। पताहतु कैंपस में बेस्ट स्टूडेंट समानता सुंडी, बेस्ट टिफिन प्रिया दोराइबुरु, बीहेवियर के लिए प्रदीप पूर्ती, एक्टिव पैरेंट अंजुलता सुंडी, सपोर्टिंग फादर में हरीश सुरीन,

loksabha election banner

वेजिटेबल डे आशा रिबका सुरीन, फ्लावर डे दीपिका सुंडी, फ्रूट्स डे प्रकाश सुंडी को भी पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.