सफलता के लिए स्वस्थ रहना जरूरी : दीपक बिरुवा
टोंटो प्रखंड के मौदा फुटबॉल मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जासं, चाईबासा : टोंटो प्रखंड के मौदा फुटबॉल मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने शिरकत की। बिरुवा ने खिलाड़ियों व प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि जीवन में सफल होने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है और इसके लिए खेल भी जरूरी है। इससे पहले महिला समूह की सदस्यों ने विधायक का स्वागत परंपरानुसार और स्वागत गीत से किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के नागेश्वर बारी, चोकरो बारी, सुखमोहन बारी, नारायण तुबिद, जोन बोदरा, अजीत तुबिद, लेबिया बारी, देवेंद्र नाथ बारी, मुखिया कुंकल, कुंडिया कुंकल आदि की अहम भूमिका रही।