Move to Jagran APP

सौतेली मां की हत्या का आरोपित 10 साल बाद गिरफ्तार

10 साल पहले हुए एक हत्याकांड के नामजद आरोपित को कुमारडुंगी पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 07:36 PM (IST)
सौतेली मां की हत्या का आरोपित 10 साल बाद गिरफ्तार
सौतेली मां की हत्या का आरोपित 10 साल बाद गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कुमारडुंगी : 10 साल पहले हुए एक हत्याकांड के नामजद आरोपित को कुमारडुंगी पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रोया हेस्सा है। उसने जनवरी 2010 में अपनी सौतेली मां को बिचाबुरू गांव की सीमा के मुहाने पर ले जाकर पहले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सीमांकन के लिए गाड़े गए पत्थर से कूचकर चेहरा बिगाड़ दिया था। घटना के दो माह बाद जब एक लड़की पशु चराने बिचाबुरू जंगल की ओर गई तो उसे पूरी तरह सड़ चुका शव नजर आया। गांव जाकर उसने मुंडा को इसकी सूचना दी। मुंडा ने कुमारडुंगी थाना में जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का कंकाल बरामद किया। मामले में पुलिस ने पहले अज्ञात महिला की हत्या का मामला दर्ज किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका जोजोहातु के कुशमुंडा गांव निवासी घनश्याम हेस्सा के परिवार से जुड़ी है। मृतका घनश्याम के बड़े भाई की पत्नी थी। बड़े भाई की मौत के बाद घनश्याम ने उसे पत्नी का दर्जा देते हुए अपने साथ रख लिया था। रोया हेस्सा घनश्याम हेस्सा की पहली पत्नी का पुत्र है। दूसरी पत्नी के कारण घर में विवाद बढ़ गया था। इससे गुस्से में आकर रोया ने उसकी हत्या कर दी थी। 23 फरवरी 2020 को कुमारडुंगी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली की रोया अपने घर में आकर छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद राय, परिचारी एएसआइ अवेंद्र कुमार साव, अनिकेत कुमार, एएसआइ जयराम प्रसाद ने सशस्त्र बल के साथ उसके घर की पहले घेराबंदी की इसके बाद उसे धर दबोचा। सोमवार को उसका कोर्ट चालान किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.