मझगांव का शातिर अपराधी मो. सन्नु चढ़ा पुलिस के हत्थे
संवाद सूत्र मझगांव मझगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी शकील अहमद ने बीत
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी शकील अहमद ने बीते गुरुवार रात दो साल से फरार अपराधी मो. सन्नु को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मो. सन्नु ओड़िशा, झारखंड में कई चोरी समेत बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था। मझगांव समेत ओडिशा पुलिस मो. सन्नु को दबोचने की फिराक में थी। मझगांव पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली कि सन्नु मझगांव में अपने दोस्त के यहां रुका है। थाना प्रभारी शकील अहमद ने टीम बनाकर छापेमारी कर उसे गिफ्तार कर लिया। मो. सन्नी को अनुमंडल डीएसपी की निगरानी में रखकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस मो. सन्नु की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें