नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
बड़बिल थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बड़बिल : बड़बिल थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बड़बिल थाना एसआई रेश्मा एक्का ने बताया कि गड़ाह¨टग निवासी 24 वर्षीय विजय कालुंडिया ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पीड़ित लड़की के परिजनों ने बड़बिल थाना में करने के बाद पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें