Move to Jagran APP

महिला मजदूर से सहकर्मी ने पहले किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या

ओडिशा के बड़बिल थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता महिला की कारा खेंद्रा के जंगल में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके ही सहकर्मी ने की थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:22 PM (IST)
महिला मजदूर से सहकर्मी ने पहले किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या
महिला मजदूर से सहकर्मी ने पहले किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या

संवाद सूत्र, बड़बिल : ओडिशा के बड़बिल थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता महिला की कारा खेंद्रा के जंगल में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके ही सहकर्मी ने की थी। हत्या से पहले उक्त महिला के साथ आरोपित ने दुष्कर्म भी किया था। बड़बिल थाना के थाना प्रभारी सुशांत दास ने बताया कि आरोपित का नाम रामचंद्र नायक है। वो एक कंपनी के निर्माणाधीन संयंत्र में मजदूर है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला भी उक्त कंपनी के निर्माणाधीन संयंत्र में मजदूरी करती थी। रविवार को मौका पाकर रामचंद्र नायक ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर कानून से बचने के लिए उसकी हत्या कर शव को कारा-खेंद्रा के जंगल में फेंक दिया। इधर, रविवार को देर शाम तक महिला जब अपने घर नहीं पहुंची तो उसका पति व भाई खोजबीन करने निकले थे। महिला का कुछ पता नहीं चलने पर थक-हारकर दो दिन बाद मंगलवार को मृतका के पति और भाई ने बड़बिल थाना में लिखित मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले में अनुसंधान कर ही रही थी, इसी क्रम में गुरुवार की सुबह कारा खेंद्रा जंगल में गांव के एक चरवाहे ने एक महिला का शव देखा और लोगों को सूचना दी। खबर मिलने पर महिला का पति व भाई भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने शव की शिनाख्त की और हत्या का मामला बताते हुए रामचंद्र नायक को हत्या का आरोपित बताया था। बाद में बड़बिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच औपचारिकताएं पूरी कर रामचंद्र नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थाना में आरोपित रामचंद्र ने स्वीकारा है कि महिला को संयंत्र से दोपहर 3.30 बजे बाहर बुलाया। फिर दुष्कर्म कर जंगल में हत्या को अंजाम दिया था। शुक्रवार को उसका कोर्ट चालान कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.