Move to Jagran APP

बेंगलुरु में फंसे सोनुवा के आठ मजदूर

बेंगलुरु काम करने गये सोनुवा प्रखंड बारी पंचायत धुनामारा गांव के आठ मजदूर लॉक डाउन के कारण वहां फंस गए हैं। उनकी कंपनी में पिछले 10 दिनों से काम बंद हो जाने से उनके पास खाद्य सामग्री व पैसे खत्म हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 10:38 PM (IST)
बेंगलुरु में फंसे सोनुवा के आठ मजदूर
बेंगलुरु में फंसे सोनुवा के आठ मजदूर

संवाद सूत्र, सोनुवा : बेंगलुरु काम करने गये सोनुवा प्रखंड बारी पंचायत धुनामारा गांव के आठ मजदूर लॉक डाउन के कारण वहां फंस गए हैं। उनकी कंपनी में पिछले 10 दिनों से काम बंद हो जाने से उनके पास खाद्य सामग्री व पैसे खत्म हो गए हैं। जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर सोनुवा के पत्रकारों से सम्पर्क किया। स्थानीय पत्रकारों की मदद से उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर श्रम विभाग के कंट्रोल रूम व जिला नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क कर मदद की गुहार लगायी। धुनामारा गांव के मजदूर सोमा भूमिज ने बताया कि वह व गांव के अन्य सात मजदूर यशवंत सरदार, सोमा सरदार, मंगल सिंह भुमिज, सोनू भूमिज, बुधन भूमिज, मंगल सरदार, हिमेश सिकू तीन माह पूर्व बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज दो में काम करने आये थे। लॉक डाउन के कारण वह सभी फस गये। जिला कंट्रोल रूम से उन्हे मदद का आश्वासन मिला है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.