विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए डालसा से करें संपर्क : प्रधान न्यायाधीश

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 06:55 PM (IST)

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को तांतनगर प्रखंड के कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए डालसा से करें संपर्क : प्रधान न्यायाधीश
सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए डालसा से करें संपर्क : प्रधान न्यायाधीश

संवाद सूत्र, तांतनगर : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को तांतनगर प्रखंड के कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान न्यायाधीश मनोरंजन कवि उपस्थित हुए। साथ में उपायुक्त अनन्य मित्तल, सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर, सदर प्रखंड बीडीओ पारुल सिंह, बीडीओ अनंत कुमार व एलडीएम शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने यहां उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों, असहाय लोगों, एसटी तथा एससी के लिए डालसा के द्वारा विशेष सेवाएं प्रदान की जाती हैं। लोगों को डालसा के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए, अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए डालसा से संपर्क भी करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि प्राधिकार की ओर से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुफ्त में दी जा रही विधिक सेवा का लाभ जरूर उठाएं। मौके पर मौजूद डालसा की सचिव ने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुफ्त में दी जा रही सहायता की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। अतिथियों ने भी स्टॉल का निरीक्षण किया। इसी मौके पर विभिन्न विभाग जेएसएलपीएस, मनरेगा, कृषि ऋण, बाल विकास परियोजना समेत अन्य विभागों की ओर से चयनित लाभुकों के बीच लाखों रुपये की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। मंच का संचालन विकास दोदराजका ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पीएलवी ननकू मुंडा ने किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। जिन्होंने विभिन्न स्टालों में जाकर योजनाओं की जानकारी ली। कई लाभुकों ने ऑन द स्पॉट अपना कार्य संपादन कराया।