कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मझगांव में मना जश्न
संवाद सूत्र, मझगांव : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मझगांव प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर पटाखे व एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
संवाद सूत्र, मझगांव : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मझगांव प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर पटाखे व एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रखण्ड अध्यक्ष शैलेश गोप ने बताया कि जेडीएस व कांग्रेस के गठबंधन में दो लोकसभा व तीन विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने दो लोकसभा व दो विधानसभा चुनाव जीत कर देश के कार्यकर्ताओं को दीपावली की सौगात दी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को जिस तरह बर्बाद किया जनता उसका जवाब आने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में देगी। मौके पर शक्ति प्रोजेक्ट के जिला प्रभारी देवराज चातार, जिला सचिव मो फिरोज, विधानसभा महासचिव इरशाद अहमद, मो मोजफ्फर, मासुम रजा, मेंहदी हुसैन, आशिक अली, रफीक अंसारी, लालू लागुरी, गोलटु गोप व मोईनुद्दिन चिस्ती आदि कार्यकर्ता शामिल थे।