Move to Jagran APP

जगन्नाथपुर में कांग्रेस की जनाक्रोश महारैली आज, तैयारी का लिया जायजा

जगन्नाथपुर विधानसभा मुख्यालय के रस्सेल उच्च विद्यालय के मौलानगर मैदान में कांग्रेस पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय जनाक्रोश महारैली बुधवार को है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:18 PM (IST)
जगन्नाथपुर में कांग्रेस की जनाक्रोश महारैली आज, तैयारी का लिया जायजा
जगन्नाथपुर में कांग्रेस की जनाक्रोश महारैली आज, तैयारी का लिया जायजा

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर विधानसभा मुख्यालय के रस्सेल उच्च विद्यालय के मौलानगर मैदान में कांग्रेस पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय जनाक्रोश महारैली बुधवार को है। जन आक्रोश महारैली की अंतिम तैयारी का मंगलवार को प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष केशव महातो कमलेश, सांसद गीता कोड़ा, रांची की पूर्व मेयर रमा खालको, पूर्व सीएम मधू कोड़ा सहित अन्य राज्य व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल मौलानगर मैदान में देर शाम को पदाधिकारियों संग जिम्मेदार अधिकारी व कार्यकत्र्ताओं के साथ अंतिम तैयारी समीक्षा बैठक भी की। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जगन्नाथपुर में 23 को हो रही पार्टी की जन आक्रोश महारैली नहीं महारैला है। यह महारैली राज्य के लिए ऐतिहासिक होगी। जनता भाजपा सरकार के नीति व सिद्धांतों से आक्रोशित है और खुद जनता कांग्रेस के इस महारैला में शामिल होने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि महारैली को लेकर पार्टी के बड़े-छोटे पदाधिकारी, यहां तक के खुद पूर्व मंत्री डीएन चाम्पिया, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बालमुचू, सांसद गीता कोड़ा, जिला अध्यक्ष सन्नी सिकु आदि ने रात दिन एक कर गांव-गांव टोला टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जनाक्रोश महारैली सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, मध्य प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिगार, छत्तिसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, सीएलपी लीडर सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व सांसद चित्रसेन सिकु, प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.