बीजद व भाजपा कर रही सौतेला व्यवहार : मोहन
संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल स्थित एक होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बड़बिल इकाई एवं नई समिति के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बधाई समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल स्थित एक होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बड़बिल इकाई एवं नई समिति के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बधाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय कुमार स्वाई ने की। उन्होंने नए अधिकारियों को बधाई सहित आगामी चुनाव की गंभीरता का अवलोकन एवं पार्टी को पुन: मजबूत करने के संदर्भ में पार्टी के जिला अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। पिछले 18 वर्षों से बीजद सरकार की केंदुझर जिला के प्रति सौतेला व्यवहार, डीएमएफ का दुरुपयोग, सरकारी खजाने और अधिकारियों, कर्मचारियों को पार्टी के कामों में नियोजित जैसे आरोप राज्य सरकार पर मढ़े एवं साढ़े चार साल की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश संविधान पर प्रश्न, धर्म जाति में भेदभाव में वृद्धि, आतंकवादियों की अपेक्षा सैनिकों की बढ़ती मृत्यु संख्या, डिमोनीटाइजेशन जैसे मुद्दे उछाले गए। इसके अलावा आगामी चुनाव में जीत के लिए युद्धस्तर पर जनसंपर्क, प्रत्येक वार्ड में कमिटी के गठन के साथ साथ आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के मूल मंत्र नए कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन चरण परिदा, कार्यकारी अध्यक्ष निहार रंजन राउत, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्थो सारथी पोही, अशोक ठक्कर,अनादि दास,बड़बिल नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष क्रिस्टोफर डुंगडुंग, मोहम्मद आलम, महासचिव अर¨वद वर्मा मायाधर नायक, तुषारपांड्या, जोन प्रेसिडेंट जगबीर दिशा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्षा उमा प्रधान, उपाध्यक्षा रो•ालिन चांद, महासचिव मिनोती महाराणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. नजीर, उपाध्यक्ष मंगल साहू, गुरुप्रिया उमाकांत साहू सहित भारी संख्या में नए कार्यकर्ता मौजूद थे।