सामुदायिक विकास के लिए मुंडा-मानकी संग टीएसआरडीएस ने किया संवाद
टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति की ओर से रिक्रिएशन क्लब में मानकी-मुंडा संग संवाद स्थापित करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता टाटा स्टील महाप्रबंधक अतुल भटनागर ने की।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति की ओर से रिक्रिएशन क्लब में मानकी-मुंडा संग संवाद स्थापित करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता टाटा स्टील महाप्रबंधक अतुल भटनागर ने की। कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा स्थानीय लीडरों को शिक्षा,आजीविका,संस्कृति व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में संचालित विकास गतिविधियों के बारे में शिक्षित करना था।मुंडा-मानकियों को भाषा व संस्कृति संरक्षित करने के लिए'ट्राइबल कल्चर सोसाइटी' द्वारा संचालित हो भाषा की कक्षाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के झारखंड हेड सीएसआर देवदूत मोहंती, ट्राईबल कल्चर सोसायटी हेड जिरेन टोपनो, नोवामुंडी टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट यूनिट हेड तुलसीदास गणनवीर के आलावा टाटा स्टील हेड एडमिस्ट्रेशन अनिल उरांव समेत मुंडा-मानकी पहुंचे हुए थे।