Move to Jagran APP

दीपावली से पहले झारखंड का हर घर होगा रोशन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूरे राज्य से वर्ष 2018 तक उग्रवाद का सफाया कर दिया जाएगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 04:51 PM (IST)
दीपावली से पहले झारखंड का हर घर होगा रोशन: मुख्यमंत्री
दीपावली से पहले झारखंड का हर घर होगा रोशन: मुख्यमंत्री

जासं, घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार अभी बिजली कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने इसी वर्ष दीपावली से पहले राज्य के हर घर को रोशन करने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था कर रही है। सीएम ने यह भी घोषणा की है कि पूरे राज्य से वर्ष 2018 तक उग्रवाद का सफाया कर दिया जाएगा। कहा कि वादा करता हूं कि वर्ष 2022 तक देश के समृद्ध राज्यों में झारखंड होगा। सीएम रविवार को रंकणी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने मां रंकणी के दर्शन कर राज्य की जनता की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऑनलाइन 23 योजनाओं का उद्घाटन और 111 करोड़ की 45 योजना का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो अप्रैल से धरातल पर दिखेंगी। रेडी टू इट अब उद्यमी सहायता समूह द्वारा आपूर्ति किया जाएगा। साथ ही, महिलाओं को प्रशिक्षित कर नेपकिन तैयार कराया जाएगा। जिसे स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा। मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार किया गया मधु मुख्यमंत्री बोर्ड खरीदकर पतंजलि को देगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.