सीएम की एक झलक पाने को नोवामुंडी में बेताब दिखे लोग
संवाद सूत्र नोवामुंडी दोपहर के पांच बज रहे थे। नोवामुंडी रेलवे गेट से संग्रामसाई तक मुख्
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : दोपहर के पांच बज रहे थे। नोवामुंडी रेलवे गेट से संग्रामसाई तक मुख्य सड़क पर लोगों की भीड़ जमा थी। सड़क के दोनों किनारे भाजपा के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की होर्डिंग, बैनर व पोस्टर मुख्यमंत्री आगमन की सूचना दे रहे थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास की एक झलक पाने को लोग आतुर थे।
यहां दिन के लगभग दो बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री का स्वागत के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्रा स्कूली पोशाक में कतारबद्ध खड़ी थीं। मुख्यमंत्री पांच बजे मुख्य सड़क चौक पहुंचे वैसे ही छात्राओं ने फूलों की बरसी शुरू कर दी। नोवामुंडी भाजपा प्रखंड महिला मोर्चा की सदस्यों ने तोरण द्वार समीप स्वागत के लिए पहले से खड़ी थीं। मुख्यमंत्री गाड़ी से नीचे उतरते, महिला मोर्चा ने उनके पांव पखारने के बाद आरती उतारीं। महिला नेताओं को आशीर्वाद देने के बाद आगे बढ़ने लगे। मुख्य सड़क के बीच प्रशासनिक अधिकारी आगे बढ़ने के लिए भीड़ हटाने में व्यस्त थे। वहीं सड़क के दोनों किनारे भाजपा समर्थक झंडे लेकर नारे लगा रहे थे। टीपीएल कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने केंद्रीय मजदूरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया। लगभग 15 मिनट में तीन सौ मीटर दूरी लोगों से मिलते हुए पैदल तय करने के बाद 5 बजकर 15 मिनट पर गाड़ी में सवार होकर टाटा स्टील हेलीपैड के लिए निकल गए। हेलीपैड में पहले से तैयार हेलीकाप्टर पर लगभग 5:23 बजे सवार होकर रांची के लिए निकल गए। मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बिपीन पुरत, बीटी ट्रांसपोर्ट के ट्रांसपोर्टर मंगल दास, साहू पुरती, पुतुल पुरती, बाबूलाल माझी, राकेश राउत, मंगीलाल केराई, अशोक पान, मदन गिरी के आलावा प्रशासनिक पदाधिकारियों में किरीबुरू एसडीपीओ डॉ हीरालाल रवि, जगन्नाथपुर एसडीओ स्मृता कुमारी, नोवामुंडी इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद, बीडीओ समरेश प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।