सीएम रघुवर दास ने बुजुर्गो व बच्चों से मिलकर जाना उनका हाल
टाटा कॉलेज से शनिवार को जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला तांतनगर प्रखंड के कोकचो लगभग 11.45 बजे पहुंचा। यहां पर पहले से मुख्यमंत्री का रोड शो का कार्यक्रम था।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : टाटा कॉलेज से शनिवार को जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला तांतनगर प्रखंड के कोकचो लगभग 11.45 बजे पहुंचा। यहां पर पहले से मुख्यमंत्री का रोड शो का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान कोकचो में महिलाएं पहले से आदिवासी रीतिरिवाज से स्वागत के लिए तैयार थी। जैसे ही सीएम अपने वाहन से उतरे महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम भी इस दौरान उपस्थित जनता को नाराज नहीं किए। उन्होंने पैदल ही मार्च कर सड़क के दोनों छोर खड़ी जनता से हाथ मिलाकर व हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान कई बुजुर्ग महिलाओं से वृद्धा, विधवा पेंशन के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री प्रसन्न हो गए। कोकचो से मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद योजना रथ (बस) पर सवार हो गए। बस के अंदर के शीशों से ही आम जनता का अभिवादन करते हुए कुमारडुंगी पहुंचे। यहां पर रोड शोक व सभा का आयोजन किया गया। रोड शो में जगह-जगह सीएम का स्वागत पारंपरिक रीतिरिवाज से किया।
सीएम की एक झलक देखने के लिए मझगांव विधानसभा की जनता लालायित थीं। यहां पर सुबह 10 बजे से ही महिला-पुरुष व बच्चे तथा बुजुर्ग सभा स्थल पहुंचे थे। एक बुजुर्ग रामनाथ दास ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार अच्छी चल रही है। इस सरकार में हम बुजुर्गो को सभी योजनाओं का लाभ ससमय मिल रहा है। राज्य में पारदर्शिता से काम हो रहा है। इसके बाद सीएम का काफिला हाटगम्हरिया पहुंचा, जहां पर रोड शो व सभा का आयोजन था। सीएम अपने वाहन से जैसे ही उतरे हाटगम्हरियावासी हाथों हाथ लिया। यहां पर बुजुर्ग व बच्चे-बच्चियों से सीएम रघुवर दास ने हाथ मिलाया और कुछ सवाल पूछे जिस पर बच्चों ने सही जवाब दिया। इससे सीएम को लगा कि सरकार शिक्षा पर भी काम कर रही है, अच्छी बात है। क्योंकि यही बच्चे कल के भविष्य है। बच्चों भी सीएम से हाथ मिलाकर अपने को आनंदित महसूस किये और अपने दोस्तों से बताया कि हमने मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया है। यहां से मुख्यमंत्री जगन्नाथपुर जैसे पहुंचे वहां पर पार्वती सामंता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
सीएम रघुवर दास ने सभा को संबोधित किया और स्थानीय महिलाओं से भी मंच से उतरकर मिले। यहां से काफिला कोटगढ़ होते हुए नोवामुंडी पहुंचा। जहां पर सिर्फ रोड शो का आयोजन था। रोड शो से पूर्व स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन पुष्प की वर्षा कर किया।