सीकेपी ने 129 मिनियन टन माल लदान कर तोड़ा रिकार्ड
चक्रधरपुर रेल मंडल ने 129 मिलियन टन माल लदान कर भारतीय रेल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि आयरन ओर की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल प्रथम स्थान में है।
जासं,चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल ने 129 मिलियन टन माल लदान कर भारतीय रेल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि आयरन ओर की ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल प्रथम स्थान में है। इस संबध में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने बताया कि ऑपरेटिग विभाग के सीनियर डीओएम भास्कर के कुशल नेतृत्व में मंडल ने माल लदान के सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया मुकाम को हासिल किया है। मंडल ने रेलवे बोर्ड के दिये गए लक्ष्य को ही हासिल नहीं किया बल्कि 13 मिलियन टन अतिरिक्त लदान कर नया कीíतमान दर्ज किया है। जो कि निकट भविष्य में किसी के लिए भी हासिल कर पाना एक चुनौती साबित होगा। अब तक चक्रधरपुर रेल मंडल का 110 मिलियन टन से कम का ही माल लदान का इतिहास रहा है। किन्तु इस वित्तीय वर्ष में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 129 मिलियन टन से अधिक लदान किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर एसके मोहंती ने चक्रधरपुर रेल मंडल की तारीफ करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अत्यंत शानदार है। मार्च के महीने में कोरोना वायरस के चलते हुई लॉक डाउन के बावजूद चक्रधरपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन और लक्ष्य से काफी ज्यादा का लदान किया है। वहीं चक्रधरपुर के डीआरएम विजय कुमार साहू ने सीनियर डीओएम भास्कर और उनकी पुरी टीम को बधाई दी है। यह उपलब्धि इस लिए भी खास है क्योंकि वर्ष भर के दौरान काफी अधिक ब्लॉक दिए गए और नन इंटर लॉकिग का कार्य भी हुई है। इसके बावजूद मंडल का प्रदर्शन अतुलनीय रहा है।