Move to Jagran APP

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए शहरवासियों ने बढ़ाया हाथ

चाईबासा : केरल में आई बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए मदद के हाथ सभी ओर से बढ़ने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 08:28 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए शहरवासियों ने बढ़ाया हाथ
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए शहरवासियों ने बढ़ाया हाथ

चाईबासा : केरल में आई बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए मदद के हाथ सभी ओर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को चाईबासा के मस्जिदों में केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी गई। इस दौरान कुछ मुस्लिम समुदाय के नौजवानों ने सदर बाजार मस्जिद के बाहर एक डीब्बे में लोगों से मदद की अपील की। इस संबंध में मो. एहसान ने कहा कि देश व दुनियां भर से केरल के मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है। इसलिए चाईबासा के लोग भी केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस नेक कार्य में हिस्सा लें। चाईबासा अंजुमन की ओर से भी दोपहर 3 बजे उर्दू लाईब्रेरी से एक जत्था ने मदद के लिए शहर भर में घुमकर पैसा जमा किया। यह पैसा केरल के लोगों को मदद के लिए भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.