चंपुआ के पोखर में मिला शिशु का शव
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे ओडिशा सीमा के चंपुआ में फिर एक मां की ममता को कलं
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे ओडिशा सीमा के चंपुआ में फिर एक मां की ममता को कलंकित और शर्मसार करने का मामला सामने आया है। चंपुआ थाना अंतर्गत मंगलपुर गांव के पोखर में रविवार को एक शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
खबर के अनुसार रविवार की सुबह मंगलपुर गांव की कुछ महिलाएं नहाने के लिए पोखर गई थीं। जहां उनकी नजर पोखर में उतराते शिशु के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी जानकारी चंपुआ पुलिस को दी। पुलिस सब इंस्पेक्टर पद्मावती कापाट के दल बल के साथ पहुंचे और पोखर से शिशु का शव पोखर से निकाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें