झारखंड के किसानों को फिर मिली खुशियों की सौगात, सीएम ने चाईबासा से की वितरण की शुरुआत Chiabasa News
TATA College Chaibasa. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे के किसानों को फिर खुशियों की सौगात दी। 11 लाख किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की राशि का भुगतान शुरू हुआ।
चाईबासा, जासं। TATA College Chaibasa झारखंड के किसानों को एक बार फिर खुशियों की सौगात मिली। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से राज्य के नए कृषक लाभुकों के बीच प्रथम किश्त का भुगतान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। सूबे के 11 लाख किसानों के खाते में 452 करोड़ रुपये जाएंगे। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कोल्हान क्षेत्र के 10 नए लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गयी। इसके पश्चात जिला उपायुक्त ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कृषि सचिव के द्वारा विषय प्रवेश एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यक्रम में अभिभाषण के दौरान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के 2 लाभुकों के द्वारा योजना से संबंधित अपना अनुभव साझा किया। राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा सभा स्थल से ऑनलाइन माध्यम से राज्य के नए लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया एवं मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सिंहभूम(कोल्हान) क्षेत्र के 10 नए लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
लाभुकों को अपने हाथों से पहनाई चप्पल
मुख्यमंत्री ने चरण पादुका योजना के लाभुकों को अपने हाथों से चप्पल पहनाई।आदिम जनजाति परिवारों के 2 लाभुकों सुना सबर, प्रखंड मुसाबनी, जिला पूर्वी सिंहभूम एवं सुमित्रा सबर, जिला पूर्वी सिंहभूम को स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित चप्पल मुख्यमंत्री के द्वारा पैरों में पहनाया गया। संथाल परगना के आदिम जनजातीय परिवारों के लिए चप्पल वितरण हेतु वाहन को रवाना किया गया।
दिउड़ी के बीच चेक का वितरण
मुख्यमंत्री के द्वारा इसी मैदान से ग्रामीण दिउड़ी (पुजारी) को सम्मान राशि देने की घोषणा की गई थी। अआज के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा दो ग्रामीण दिउड़ी (पुजारी) को सम्मान राशि के रूप में सांकेतिक चेक का वितरण किया गया।
योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने डीएमएफटी एवं आकांक्षी जिला निधि से क्रियान्वित योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूजा सिंघल, सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, छवि रंजन, कृषि निदेशक झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन सहित वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
किसान ना रहेगा कर्ज़दार,
ब्याज नहीं वसूलेगा अब साहूकार,
नहीं लगानी पड़ेगी कृषक को गुहार,
किसानों के साथ है डबल इंजन सरकार ।#JanAashirwadYatra#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/DmgXxF1fNO — Raghubar Das (@dasraghubar) October 11, 2019