Move to Jagran APP

ललित को हरा विकास बने फेडरशन ऑफ झारखंड चैंबर के कोल्हान उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चाईबासा : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफज

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:27 PM (IST)
ललित को हरा विकास बने फेडरशन ऑफ झारखंड चैंबर के कोल्हान उपाध्यक्ष
ललित को हरा विकास बने फेडरशन ऑफ झारखंड चैंबर के कोल्हान उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चाईबासा : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) के क्षेत्रीय कोल्हान उपाध्यक्ष पद पर चाईबासा के विकास चंद्र मिश्रा ने जीत दर्ज की। रविवार को रांची में संपन्न हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए विकास चंद्र मिश्रा और ललित शर्मा ने दावेदारी ठोंकी थी। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 69 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया जिसमें विकास चंद मिश्रा को कुल 41 मत मिले जबकि ललित शर्मा को 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विकास चंद मिश्रा ने 13 मत से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। पश्चिमी ¨सहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं आम सदस्यों एवं कोल्हान के एफजेसीसीआई के सभी मतदाताओं ने विकास मिश्रा को जीत हासिल करने पर बधाई दी। मिश्रा ने सभी सदस्यों का इसके लिए आभार प्रकट किया। कहा कि नई जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से निभाएंगे। पश्चिम ¨सहभूम चेंबर के अध्यक्ष बजरंग लाल चिरानिया के साथ एफजेसीसीआई के 11 आजीवन सदस्यों ने फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर राजकुमार ओझा, राजीव खिरवाल, अभिषेक दोदराजक, राकेश बुधिया, प्रभात दोदराजक, संतोष प्रसाद, श्याम बिहारी अग्रवाल, शंभू पिरोजीवाला, निरंजन अग्रवाल,कुणाल सर्राफ एवं कमल लाठ मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.