Move to Jagran APP

सरदार पटेल भारतीय राजनीति के चाणक्य : प्राचार्य

सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:42 AM (IST)
सरदार पटेल भारतीय राजनीति के चाणक्य : प्राचार्य
सरदार पटेल भारतीय राजनीति के चाणक्य : प्राचार्य

चाईबासा : सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान रन फॉर यूनिटी तहत विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय परिसर से छह किलोमीटर तक प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य रेखा कुमारी ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राजनीति के चाणक्य थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, कार्यकुशलता एवं आत्मविश्वास के बल पर देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का साहस दिखाया। इंदिरा गांधी के कारण ही पाकिस्तान से आजाद होकर बंगलादेश अस्तित्व में आया। इन बड़े नेताओं के कारण ही हमारा देश विश्व के मानचित्र में अलग पहचान है। इस मौके पर आकांक्षा सिंह, विधान चक्रवती, वसंधरा राज, वीएल बास्के समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.