विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rail News: 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक थावे और कटिहार एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें रद, 6 के मार्ग बदले; देखें पूरी सूची

By Rupesh KumarEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 14 Aug 2026 02:36 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और शेड्यूल की जांच कर लें।

असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और शेड्यूल की जांच कर लें।

HighLights

  1. पूर्व मध्य रेलवे के विकास कार्य से परिचालन प्रभावित।

  2. चक्रधरपुर मंडल की 10 जोड़ी ट्रेनें रद की गईं।

  3. छह ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, यात्री जांचें स्थिति।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) में चल रहे विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। 
 
25 सितंबर से लेकर 04 अक्टूबर के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
 
रेलवे प्रशासन ने विभिन्न तिथियों में 10 जोड़ी (कुल 20) ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 6 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (Diverted Route) से चलाने की घोषणा की है।
 
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और शेड्यूल 'National Train Enquiry System या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से ज़रूर जांच लें।
 
ऐन वक्त पर ट्रेनों के रद और डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची:

  •     ट्रेन नंबर 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस: 02 और 05 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस: 29 सितंबर, 01 और 02 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस: 01, 03 और 04 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस: 02 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस: 03 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 01 और 03 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस: 02 और 04 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 25 सितंबर और 02 अक्टूबर को रद।
  •     ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद।


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  •     17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 24 सितंबर और 01 अक्टूबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी।
  •     17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 27 सितंबर और 04 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।
  •     17007 चरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी।
  •     17008 दरभंगा-चरलापल्ली एक्सप्रेस: 25 सितंबर और 02 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।
  •     15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 सितंबर और 03 अक्टूबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी।
  •     15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस: 26 सितंबर और 04 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।