Road Accident: चक्रधरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच युवकों की दर्दनाक मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ...और पढ़ें

HighLights
चक्रधरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, पांच युवकों की मौत।
पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाना क्षेत्र में हादसा।
मृतकों की पहचान अभी तक अज्ञात, शव अस्पताल में।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक भीषण Road Accident हो गया। इस घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवा एक ही KTM बाइक में सवार थे। जिसमें दो युवतियां भी थीं। ट्रक से आगे निकलने की होड़ चल रही थी। करायकेला थाने के करीब ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी चार लोग मौके पर ही मारे गए। अब तक पहचान नहीं हुई है।
घटना रविवार रात डेढ़ दो बजे की घटना है। चक्रधरपुर से karaikela की दूरी लगभग दस किलोमीटर दूर है। ट्रक बंदगांव थाने में पकड़ा गया है। Karaikela से बंदगांव करीब 40 km दूर है। पांचवें व्यक्ति की भी अब तक पहचान नहीं हुई है।
जिसके चलते स्वजनों तक जानकारी नहीं पहुंचाई जा सकी है। चार का शव अनुमंडल अस्पताल, जबकि एक शव रेलवे अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
