हेलमेट चेकिग में दर्जनों दो पहिया वाहन पकड़ाये
चक्रधरपुर पुलिस ने गुरुवार को चेकनाका के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की हेलमेट चेकिग की गई। इस दौरान बहुत सारे लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने गुरुवार को चेकनाका के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की हेलमेट चेकिग की गई। इस दौरान बहुत सारे लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए। पुलिस ने दर्जनों दो पहिया वाहनों को पकड़कर थाने ले गई। ज्ञात हो कि चक्रधरपुर में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद यहां के लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। जब भी दुर्घटना होती हैं तो लोगों को सिर में ज्यादा चोट आती है, जिससे उनकी जान तक चली जाती है। सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश से वाहन चेकिंग किया जा रहा है। पकड़ाए वाहनों को जुर्माना कर छोड़ दिया जाएगा।