विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर में स्टेशन रोड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:17 PM (IST)

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर रामनवमी के लिए जमा चढ़ावा चुरा लिया। ...और पढ़ें

सुबह जब मंदिर के सेवादार पूजा-अर्चना के लिए द्वार खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर घटना की जानकारी हुई।

सुबह जब मंदिर के सेवादार पूजा-अर्चना के लिए द्वार खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर घटना की जानकारी हुई।

जासं, चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के अति-व्यस्त चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हनुमान मंदिर को बीती रात बेखौफ अपराधियों ने निशाना बनाया। 
 
चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दानपेटी में जमा श्रद्धालुओं का चढ़ावा पार कर दिया। सुबह जब मंदिर के सेवादार पूजा-अर्चना के लिए द्वार खोलने पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और बिखरा हुआ सामान देखकर इस घटना की जानकारी हुई। 
 

रामनवमी पूजा कोष पर चोरों का डाका 

ckp chori

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर परिसर में चोरी की यह पहली घटना है। मंदिर समिति के प्रमुख अतरु यादव ने वारदात की तीखी भर्त्सना करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
उन्होंने बताया कि इस दानपेटी का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि इसे वर्ष में केवल एक बार रामनवमी महोत्सव से पूर्व खोला जाता था।
 
दानपेटी में जमा राशि का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाले भव्य रामनवमी पूजन और भंडारे के लिए किया जाता था। चोरों ने सीधे तौर पर धार्मिक आस्था और पूजा के लिए जमा की जा रही राशि पर हाथ साफ किया है।
 

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर उठे सवाल 

इस घटना से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ गहरा असंतोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्टेशन रोड से अतिक्रमण और दुकानें हटाए जाने के बाद से यह पूरा इलाका रात के समय बिल्कुल वीरान हो जाता है। 
 
पुलिस, आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) द्वारा नियमित रात्रि गश्त के बड़े-बड़े दावों के बावजूद स्टेशन के ठीक सामने ऐसी घटना का होना सुरक्षा घेरे की पोल खोलता है। 
 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

नागरिकों ने स्टेशन मार्ग पर तुरंत रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। 
 
पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के स्टेशन मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की आवाजाही का सुराग मिल सके। 
 
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, पूरे क्षेत्र के लोगों की नजरें पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी पर टिकी हैं।