विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railway: 7 से 17 दिसंबर के बीच प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पहले एनटीईएस एप पर जांचें स्टेटस

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:17 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिसंबर माह में छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने दिसंबर माह की विभिन्न तिथियों पर छह प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन ने दिसंबर माह की विभिन्न तिथियों पर छह प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।

HighLights

  1. दिसंबर माह में छह प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  2. यात्रा से पूर्व एनटीईएस ऐप पर ट्रेन स्थिति जांचें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में बुनियादी ढांचे के विकास और संरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। 
 
इस विकास कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने दिसंबर माह की विभिन्न तिथियों पर छह प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।
 

रद्द की गई ट्रेनों की सूची एवं तिथियां 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निरस्त की गई ट्रेनों का ब्योरा इस प्रकार है: 
  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद रहेगी।
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद रहेगी।
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद रहेगी।
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर को रद रहेगी।
  • 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद रहेगी।
  • 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद रहेगी।
 

रेलवे की यात्रियों से अपील

अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा पर रेलवे प्रशासन ने खेद प्रकट किया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की अद्यतन (करंट) स्थिति की जांच अवश्य कर लें।