चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ब्लॉक: 19 से 23 सितंबर तक टाटा-हटिया, बक्सर समेत 15 ट्रेनें रद, देखें पूरी लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बिरराजपुर स्टेशन पर 19 से 23 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते ...और पढ़ें

बिरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 19 से 23 सितंबर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
HighLights
कुल 15 ट्रेनें रद की गईं, 4 ट्रेनों का रूट बदला गया।
गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के तहत विकास कार्य जारी हैं।
जासं, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले बिरराजपुर (BIRP) स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 19 से 23 सितंबर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
इस दौरान 15 ट्रेनों को पूरी तरह रद किया गया है, जबकि 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से (शॉर्ट टर्मिनेट) चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और समय रहते सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से अधिसूचना जारी कर दी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिरराजपुर में मेसर्स एमपीएल की निजी साइडिंग को गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) के तहत कमीशन करने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इसके तहत 20 व 21 सितंबर को दो दिनों का प्री-एनआई कार्य होगा, जबकि 22 सितंबर को मुख्य एनआई कार्य संपन्न किया जाएगा।
इस दौरान 22 सितंबर को सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम (S&T) विभाग द्वारा 4 घंटे का डिस्कनेक्शन और 2 घंटे का मुख्य ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
पूर्णतः रद की गईं प्रमुख ट्रेनें:
- 68085 टाटा-बरकाकाना मेमू: 19 से 22 सितंबर
- 68086 बरकाकाना-टाटा मेमू: 20 से 23 सितंबर
- 68055 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू: 20 से 22 सितंबर
- 68013/68014 खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू: 20 से 22 सितंबर
- 68023/68024 जामदा-पुरी-जामदा मेमू: 20 से 22 सितंबर
- 18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
- 18114 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस: 19 से 21 सितंबर
- 18113 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
- 68036 हटिया-टाटा मेमू: 21 सितंबर
- 68035 आद्रा-हटिया मेमू: 22 सितंबर
- 18019/18020 जामदा-धनबाद-जामदा एक्सप्रेस: 22 सितंबर
इन ट्रेनों का बदला गया रूट (शॉर्ट टर्मिनेशन)
- 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर तक यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस धनबाद के लिए खुलेगी। आद्रा से टाटा के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
- 13512/13511 आसनसोल-टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस: 20 और 22 सितंबर को यह ट्रेन भी केवल आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा-टाटा सेक्शन के बीच सेवा बाधित रहेगी।
रेलवे ने स्टेशन मास्टर, एनटीईएस(NTES) और आईसीएमएस(ICMS) प्रणाली को तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को ऑनलाइन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समय रहते सही जानकारी मिल सके।
