16 को रसोइया संघ का समारोह, बनी तैयारी समिति
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 16 सितंबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में झारखंड प्रदेश विद्या
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 16 सितंबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका अध्यक्ष संघ जिला पश्चिमी ¨सहभूम द्वारा मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसकी जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा ने दी। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिलन समारोह सह आमसभा की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। समारोह में पश्चिम ¨सहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी ¨सहभूम से भी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी समिति भी गठित की गई है, जिसमें बिरसा मुंडा, अमित बोदरा, जानकी ¨पगुवा, सरोज बिरूवा और रीना देवी चाईबासा शामिल किए गए हैं। मिलन समारोह सह आमसभा में प्रदेश कमेटी के प्रेमकुमार विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव, देवकी देवी उपाध्यक्ष, अनीता देवी कोषाध्यक्ष एवं पूर्वी ¨सहभूम के मनोज सरदार, सरायकेला के विशु हेंब्रोम अतिथि के रूप में शामिल होंगे।