बंडामुंडा-राउरकेला के बीच 5वीं रेल लाइन का काम शुरू: 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 40 ट्रेनें रद, राजधानी समेत कई डायवर्ट
चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला के बीच 5वीं रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए 24 सितंबर से ...और पढ़ें

रेल लाइन को चालू करने के लिए बंडामुंडा केबिन पर 24 सितंबर से 03 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा।
HighLights
बंडामुंडा-राउरकेला 5वीं रेल लाइन का कार्य शुरू।
24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलाकिंग कार्य।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा 'ए' केबिन और राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है।
इस रेल लाइन को चालू करने के लिए बंडामुंडा केबिन पर 24 सितंबर से 03 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 40 मेमू, पैसेंजर, एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से लंबी और कम दूरी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक ऐप के माध्यम से अवश्य जान लें।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी रद
- ट्रेन नंबर 68025/68026 (चक्रधरपुर - राउरकेला - चक्रधरपुर सारंडा मेमू): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 68043/68044 (राउरकेला - टाटानगर - राउरकेला मेमू): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18601/18602 (टाटानगर - हटिया - टाटानगर एक्सप्रेस): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18109/18110 (इतवारी - टाटानगर - इतवारी एक्सप्रेस): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18113 (टाटानगर - बिलासपुर एक्सप्रेस): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18114 (बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस): 26 सितंबर से 03 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 58659 (हटिया - राउरकेला पैसेंजर): 24 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 58660 (राउरकेला - हटिया पैसेंजर): 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 58152/58151 (बरसुआं - बीरमित्रपुर - बरसुआं पैसेंजर): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18309 (संबलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस): 22, 24, और 26 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18310 (जम्मू तवी - संबलपुर एक्सप्रेस): 25, 27, और 29 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18175 (हटिया - झारसुगुड़ा एक्सप्रेस): 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 18176 (झारसुगुड़ा - हटिया एक्सप्रेस): 26 सितंबर से 03 अक्टूबर तक रद।
- ट्रेन नंबर 22861 (हावड़ा - कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस): 25, 27, 29 सितंबर तथा 01 और 02 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 22862 (कांटाबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस): 26, 28, 30 सितंबर तथा 02 और 03 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 12871 (हावड़ा - जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस): 26, 28 और 30 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 12872 (जूनागढ़ रोड - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस): 27, 29 सितंबर और 01 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18051/18052 (बादामपहाड़ - राउरकेला - बादामपहाड़ एक्सप्रेस): 27 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18049 (शालीमार - बादामपहाड़ एक्सप्रेस): 26 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18050 (बादामपहाड़ - शालीमार एक्सप्रेस): 27 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 12767 (हजूर साहिब नांदेड़ - संतरागाछी एक्सप्रेस): 28 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 12768 (संतरागाछी - हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस): 30 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18105 (राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस): 27 और 29 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18106 (जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस): 27 और 30 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 01001 (एलटीटी मुंबई - संतरागाछी स्पेशल): 29 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 01002 (संतरागाछी - एलटीटी मुंबई स्पेशल): 01 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18641 (हटिया - दुर्ग एक्सप्रेस): 01 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18642 (दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस): 02 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 22843 (बिलासपुर - बक्सर एक्सप्रेस): 25 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 22844 (बक्सर - बिलासपुर एक्सप्रेस): 26 सितंबर को रद।
- ट्रेन नंबर 13288/13287 (आरा - दुर्ग - आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस): 01 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 15028 (गोरखपुर - संबलपुर एक्सप्रेस): 01 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 15027 (संबलपुर - गोरखपुर एक्सप्रेस): 03 अक्टूबर को रद।
- ट्रेन नंबर 18452/18451 (पुरी - हटिया - पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस): 02 अक्टूबर को रद।
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलेंगी
- ट्रेन नंबर 20818 (नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस): 27 सितंबर को नई दिल्ली से खुलने वाली यह ट्रेन गोमो - आद्रा - हिजली - भद्रक - कटक के रास्ते भुवनेश्वर जाएगी। इस दौरान पुरूलिया, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
- ट्रेन नंबर 18477 (पुरी - योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस): 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को पुरी से खुलने वाली यह ट्रेन कटक - संबलपुर सिटी - झारसुगुड़ा रोड - इब स्टेशन होकर चलेगी। टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला स्टेशनों के बीच यह ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
