Move to Jagran APP

छठ पूजा को लेकर रोरो व कुजू नदी घाट पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

संस, चाईबासा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को छठ पर्व 13 एवं 14 नव

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 07:47 PM (IST)
छठ पूजा को लेकर रोरो व कुजू नदी घाट पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
छठ पूजा को लेकर रोरो व कुजू नदी घाट पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

संस, चाईबासा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को छठ पर्व 13 एवं 14 नवंबर को मनाने का लेकर दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने बताया कि छठव्रतियों एवं अन्य लोगों की भारी भीड़ रोरो नदी के तट पर एवं कुजू पुल के पास एकत्रित होती है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सशस्त्र बल के प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय बचत सह कार्यपालक पदाधिकारी कमल कुमार ¨सह, जिला उद्यान पदाधिकारी संतोष लकड़ा, निबंधक सहयोग समितियां सहायक विजय प्रताप तिर्की करणी मंदिर छठ घाट उत्तर की ओर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी टोंटो सुरेश कुमार महतो करणी मंदिर छठ घाट दक्षिण की ओर विशेष प्रमंडल ग्रामीण विकास सहायक अभियंता पुरुषोत्तम कुमार पुलहातु छठ घाट पर, खरकई नहर प्रमंडल सहायक अभियंता प्रेम सोरेन कुम्हारटोली, खरकई नहर प्रमंडल कनीय अभियंता लक्ष्मण उरांव यशोदा टाकीज चौक के पास, जलपथ अवर प्रमंडल सहायक अभियंता असीम बिरुवा पोस्ट ऑफिस चौक के पास, जलपथ अवर प्रमंडल कनीय अभियंता अरुण कुमार ¨सह कुजू पुल के पास, प्रखंड विकास पदाधिकारी झींकपानी प्रभात रंजन चौधरी सदर थाना क्षेत्र गश्ती दल दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हाटगम्हरिया परमेश्वर कुशवाहा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र गश्ती दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.