टाटा स्टील के खिलाफ पदयात्रा को बिरसा ओमोन महिला संगठन का भी समर्थन
संवाद सूत्र नोवामुंडी बिरसा ओमोन महिला संगठन की ओर से गुरुवार को कुटिगता गांव में संगठ
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बिरसा ओमोन महिला संगठन की ओर से गुरुवार को कुटिगता गांव में संगठन अध्यक्ष शांति तिरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित संगठन सदस्यों ने स्थानीय मुद्दे को सामने रखकर उसके निदान के विषय में चर्चा की। शांति तिर्की ने बताया कि सांसद गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिकू और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर पहल शुरू की है। 17 अक्टूबर से शुरू हो रही जन जागरण पदयात्रा, सह हस्ताक्षर अभियान का संगठन समर्थन करती है। संगठन सचिव जयंती कैरम ने बताया कि सांसद गीता कोड़ा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिकू और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हमेशा से स्थानीय जनसमस्या की मुद्दे पर आवाज बुलंद करते रहे हैं। बैठक में संगठन की उपाध्यक्ष रामतिया तिरिया, कोषाध्यक्ष शनिवारी पुरती के अलावा सदस्यों में यशमती बोदरा, सुमित्रा लागुरी, रानी लागुरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी।