दीपक स्टील के डंपयार्ड में हुए हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने वर्ष 2012 के हत्याकांड में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों में बड़
संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने वर्ष 2012 के हत्याकांड में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों में बड़बिल थाना अंतर्गत उलीबुरू ग्राम निवासी कोचे मुंडा और ग्राम गितिलोर, निकट मुर्गापाड़ा थाना नोवामुंडी जिला प. ¨सहभूम, झारखंड निवासी डोका मुंडा को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान कर दिया है। बड़बिल थाना एएसआइ पीके पंडा के अनुसार गत 9 मार्च 2012 को बड़बिल थाना अंतर्गत उलीबुरू ग्राम में अवस्थित मेसर्स दीपक स्टील एंड पवार लिमिटेड के चारकोल डंपयार्ड में उलीबुरू ग्राम निवासी महेंद्र मुंडा नामक व्यक्ति की हत्या कर सिर को पत्थर से कुचलकर देर रात चारकोल के भीतर दबा दिया गया था। उक्त घटना में चार लोगों की संलिप्तता होने के क्रम में बड़बिल पुलिस पूर्व में दो अभियुक्तों चक्रा मुंडा और दशरथ मुंडा को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर चुकी थी लेकिन अन्य दो अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था। उक्त दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।