सदर कस्तूरबा की वार्डेन व स्वच्छता मंत्री दिल्ली रवाना
संवाद सहयोगी, चाईबासा : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 का राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए झारखं
संवाद सहयोगी, चाईबासा : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 का राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए झारखंड से चयनित तीन विद्यालयों के वार्डेन, प्रधानाध्यापक एवं बाल संसद के स्वच्छता मंत्री रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दल के सदस्यों को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हवाई मार्ग नई दिल्ली के लिए रवाना करने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर ¨सह मौजूद थे। इसके अलावा प्रशासी पदाधिकारी जयंती कुमार मिश्रा तथा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार झारखंड के नोडल पदाधिकारी रतन श्रीवास्तव उपस्थित थे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। पूरे भारत वर्ष से कुल 52 विद्यालयों का चयन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से भारत सरकार द्वारा किया गया है। झारखंड के तीन विद्यालय जिसमें सदर कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय पश्चिम ¨सहभूम भी शामिल है। जिसे 18 सितंबर को डा. अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय संस्थान जनपथ नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर तथा राज्य मंत्री मानव संसाधन उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। चाईबासा कस्तूरबा से वार्डेन विमला बिरुली एवं स्वच्छता मंत्री राखी कुमारी नई दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं