बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! चाईबासा के हैलेट प्राथमिक विद्यालय के पास नशे के कारोबार से स्थानीय लोगों में उबाल
चाईबासा के हैलेट प्राथमिक विद्यालय के पास हड़िया और अन्य मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री से बच्चों का भविष्य खतरे में है।

विद्यालय के ठीक आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री और पियक्कड़ों का जमावड़ा रहने से बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
HighLights
हैलेट प्राथमिक विद्यालय के पास मादक पदार्थों की बिक्री।
बच्चों के सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण पर गंभीर खतरा।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, लोगों में आक्रोश।
बच्चों के भविष्य और सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
यदि जांच में विद्यालय के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इलाके को नशामुक्त कर बच्चों के लिए सुरक्षित बनाया जाए।
राजित हुई, स्थानीय निवासी
1884 में स्थापित हैलेट प्राथमिक विद्यालय की एक ऐतिहासिक पहचान है। इसकी गरिमा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रवि कुमार, स्थानीय निवासी
लंबे समय से उठ रही इस मांग पर प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी। विद्यालय के आसपास नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता है।
अनुराधा कुमारी, पार्षद, वार्ड नंबर 5
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबे समय से शिकायत के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विप्लव सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद
